बिहार में स्नातक उत्तीर्ण लड़कियों को प्रोत्साहन राशि देने का बदलेगा नियम, अब नहीं रहेगी ये बाध्यता

Published at :09 Aug 2022 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में स्नातक उत्तीर्ण लड़कियों को प्रोत्साहन राशि देने का बदलेगा नियम, अब नहीं रहेगी ये बाध्यता

बिहार में स्नातक पास लड़कियों को प्रोत्साहन राशि देने के नियम में बदलाव होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार में स्नातक पास लड़कियों को प्रोत्साहन राशि के मामले को सुनकर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं.

विज्ञापन

पटना. बिहार में स्नातक पास लड़कियों को प्रोत्साहन राशि देने के नियम में बदलाव होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार में स्नातक पास लड़कियों को प्रोत्साहन राशि के मामले को सुनकर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. राज्य सरकार स्नातक पास कन्या प्रोत्साहन राशि योजना के अनुसार हर साल 50 हजार रुपये देती है.

कई बार ऐसा मामला सामने आता है, किन लड़कियों को भुगतान समय पर नहीं हो पाता.अभी तक आवेदन करने वाली छात्राओं की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों के माध्यम से सर्टिफिकेट की जांच होती है और उसके बाद प्रोत्साहन राशि डीबीटी से बैंक खाते में देने का प्रावधान है.अब मुख्यमंत्री ने इस नियम में बदलाव के निर्देश दिये हैं.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों की लापरवाही के कारण प्रोत्साहन राशि भुगतान में देर होती है. सरकार ने छात्राओं को उच्च शिक्षा में बढ़ावा देने के लिए इंटरमीडिएट और स्नातक कन्या प्रोत्साहन योजना शुरू की गयी थी. इस योजना का शुभारंभ 2018 में हुआ था. किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पास छात्राओं को 25-25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. एक अप्रैल 2021 के बाद स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए योजना की डबल कर दी गयी है.अब 50 हजार रुपयेप्रोत्साहन राशि दी जाती है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविका बहाली मामले में आयी शिकायत पर समाज कल्याण मंत्री को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में एक महिला ने मुख्यमंत्री के सामने कहा कि उससे सेविका बहाली को लेकर पैसे की मांग की जा रही है. सीएम ने पूछा कि कौन मांग रहा है पैसा, इस पर महिला ने बताया कि सीडीपीओ द्वारा पैसे की मांग की जा रही है.

महिला की तरफ से घूस की मांग की जाने की बात सुनकर मुख्यमंत्री गुस्सा में आ गये. उन्होंने तुरंत मुख्य सचिव अमिर सुबहानी और अपने प्रधान सचिव को तलब किया. सीएम ने पूछा कि आखिर यह सब क्या हो रहा है. महिला कह रही है कि सीडीपीओ पैसा मांग रहा है. इसको आपलोग तुरंत देखिये. ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई कीजिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन