बिहार के बिक्रमगंज रैली में खुली जीप से पहुंचेंगे पीएम मोदी, 48,520 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 May 2025 7:49 PM

विज्ञापन

खुली जीप में प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. 30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में होने वाली विशाल जनसभा में वे बिहार को 48,520 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरे को आगामी चुनावों और हाल ही में सफल हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद बेहद अहम माना जा रहा है.

विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे. इस दौरान 30 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में उनकी एक महत्वपूर्ण जनसभा प्रस्तावित है, जो न केवल राजनीतिक बल्कि विकास के लिहाज से भी काफी अहम मानी जा रही है. इस जनसभा के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी बिहार को सड़क, रेलवे, ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे.

बिक्रमगंज की रैली में प्रधानमंत्री मोदी खुले जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचेंगे. जिससे कार्यकर्ताओं और आम लोगों से उनका सीधा संवाद संभव हो सकेगा. यह रैली आगामी विधानसभा चुनावों और हाल ही में सफल हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनकी पहली बिहार यात्रा है, जिससे इसे काफी अहम माना जा रहा है.

48,520 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रेसवार्ता में बताया कि मोदी सरकार बिहार के प्रति प्रतिबद्ध है. उनके अनुसार प्रधानमंत्री इस दौरे में 48,520 करोड़ रुपये की 20 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

पटना-गया-डोभी फोरलेन समेत कई योजनाओं का देंगे सौगात

इन परियोजनाओं में पटना-गया-डोभी फोरलेन, गोपालगंज रिंग रोड, सासाराम और अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशनों पर एस्केलेटर, सोन नगर-मोहम्मदगंज तीसरी रेलवे लाइन और नवोदय विद्यालय, जहानाबाद में डोरमेट्री शामिल हैं. साथ ही नबीनगर में 2400 मेगावाट क्षमता वाला ऊर्जा संयंत्र, आरा-सासाराम फोरलेन, वाराणसी-रांची-कोलकाता सिक्स लेन के विभिन्न पैकेज, और बक्सर-भरौली गंगा पुल जैसी परियोजनाएं भी इस सूची में हैं.

जायसवाल ने कहा कि यह दौरा न केवल केंद्र सरकार की विकासपरक सोच का परिचायक है, बल्कि यह भी दिखाता है कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार को लेकर कितने गंभीर और प्रतिबद्ध हैं. उनके आगमन को लेकर रोहतास सहित पूरे बिहार में भारी उत्साह है.

Also Read: ‘तुम्हारी औकात क्या है…?’ एक्स GF ने पूछा, फिर प्रेमी ने निकाल दिया पिस्टल! देखें वीडियो

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन