ट्रकचालक को जख्मी कर अपराधियों ने लूटा

बिक्रमगंज : बिक्रमगंज-नटवार पथ पर थाना क्षेत्र के कोल्हा वन के पास अपराधियों ने ट्रक चालक को जख्मी कर हजारों रुपये नकदी लूट ली. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक को इलाज के लिये निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के बलियां निवासी चालक […]
बिक्रमगंज : बिक्रमगंज-नटवार पथ पर थाना क्षेत्र के कोल्हा वन के पास अपराधियों ने ट्रक चालक को जख्मी कर हजारों रुपये नकदी लूट ली. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक को इलाज के लिये निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के बलियां निवासी चालक बलवीर सिंह नासरीगंज से बालू लेकर बक्सर जा रहा था,
जैसे ही वह कोल्हा वन के पास पहुंचा मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने ट्रक का ओवर टेक कर रोक लिया और चालक से लूटपाट करने लगे. जब चालक के द्वारा इसका विरोध किया गया तो चाकू मारकर उसे जख्मी कर रुपये से भरा बैग लेकर भाग गये. बताया कि बैग में 80 हजार रुपये था. घटना से पुलिस इनकार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




