दिनदहाड़े चलीं छह राउंड गोलियां, युवक घायल

Published at :26 May 2017 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
दिनदहाड़े चलीं छह राउंड गोलियां, युवक घायल

जख्मी युवक सदर अस्पताल में भरती, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी घटना से मुहल्ले में दहशत दुकानों के गिरे शटर चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज सासाराम सदर : नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मुहल्ले में गुरुवार की दोपहर दो गुटों में संघर्ष के दौरान चली गोली में एक युवक जख्मी […]

विज्ञापन
जख्मी युवक सदर अस्पताल में भरती, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
घटना से मुहल्ले में दहशत दुकानों के गिरे शटर
चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज
सासाराम सदर : नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मुहल्ले में गुरुवार की दोपहर दो गुटों में संघर्ष के दौरान चली गोली में एक युवक जख्मी हो गया. जख्मी युवक सासाराम प्रखंड के उचितपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह का बेटा नीतीश कुमार उर्फ गोलू बताया जाता है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. उसकी जांघ में गोली लगी है.
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात गौरक्षणी मुहल्ला स्थित हिमांशु नामक युवक की मोबाइल रिचार्ज की दुकान में पैसे को लेकर उठे विवाद के बाद मामला मारपीट में बदल गया था. दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने समझौता कराया. इसके बाद दूसरे दिन दोपहर में एक गुट के लोगों ने दुकान पर हमला कर दिया और करीब छह राउंड गोलियां चलायीं. इनमें से एक गोली नीतीश की जांघ में जा लगी. उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि वह खतरे से बाहर है.
इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामले में चार लोग मिथिलेश यादव, पंकज ठाकुर, मंटू यादव व दिलीप यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
इधर, गोलीबारी की घटना से पूरे मुहल्ले में दहशत फैल गयी है. घटना के बाद आसपास की दुकानों के शटर गिर पड़े. कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन