फर्जी चेक भुनाते दो गिरफ्तार

Published at :09 May 2017 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी चेक भुनाते दो गिरफ्तार

सासाराम नगर : शहर के आइसीआइसीआइ में सोमवार को फर्जी चेक भंजाते दो जालसाजों को बैंक कर्मचारी पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिये. नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि दो जालसाज अभय कुमार उपाध्याय गांव लातरा थाना कोचस व विमल कुमार गांव बलथरी थाना कोचस पांच हजार रुपया का फर्जी चेक […]

विज्ञापन
सासाराम नगर : शहर के आइसीआइसीआइ में सोमवार को फर्जी चेक भंजाते दो जालसाजों को बैंक कर्मचारी पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिये. नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि दो जालसाज अभय कुमार उपाध्याय गांव लातरा थाना कोचस व विमल कुमार गांव बलथरी थाना कोचस पांच हजार रुपया का फर्जी चेक काउंटर पर भुनाने पहुंचे थे. चेक देखते ही रोकड़पाल को शक हो गया. उसने इसकी जानकारी शाखा प्रबधंक को दी. जब शाखा प्रबंधक नलिन सिन्हा जालसाजों से पूछ ताछ शुरू किया तो दोनो भागने का प्रयास करने लगे.
बैंक कर्मी दोनों को पकड़ कर पुलिस को इसकी सूचना दिये. शाखा प्रबंधक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों जालसाजों को गिरफ्तार कर थाना में पूछताछ की जा रही है. इन जालसाजों का एक गिरोह है जो विभिन्न बैंकों में जाकर फर्जी चेक भुनाने का धंधा करते है. पूछताछ की जा रही है. अभी इस मामले में और गिरफ्तारी होने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन