शहर के सभी छठ घाटों पर एसडीआरएफ की होगी नजर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2016 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम सदर : दीपावली व छठ पर्व में शांति की मद्देनजर रखते हुए डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने गुरुवार को शहर के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि छठ घाटों व भीड़-भाड़वाले इलाके में एसडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी. पर्वों में उपद्रव अशांत अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को […]
विज्ञापन
सासाराम सदर : दीपावली व छठ पर्व में शांति की मद्देनजर रखते हुए डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने गुरुवार को शहर के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि छठ घाटों व भीड़-भाड़वाले इलाके में एसडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी. पर्वों में उपद्रव अशांत अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शे नहीं जायेंगे.
उपद्रवों के चाल करतूत पर एसडीआरएफ की टीम पैनी नजर रखी जायेगी. उन्होंने कहा कि छठ घाटों की सफाई युद्ध स्तर पर करायी जा रही है. शीघ्र सभी घाटों की साफ-सफाई पूर्ण हो जायेगी. डीएम ने लोगों से शांति से पर्व मनाने की अपील की. मौके पर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










