चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2016 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम ऑफिस : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के तत्वावधान में गुरुवार को चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार रैली निकाल कर किया़ रैली पुरानी जीटी रोड से निकल जिला मुख्यालय शहीद स्मारक से पोस्ट ऑफिस चौक पहुंचा. यहां चीनी सामानों को जला कर बहिष्कार किया गया. इसका नेतृत्व रालोसपा के जिलाध्यक्ष डॉ गिरेंद्र सिंह सिकरवार […]
विज्ञापन
सासाराम ऑफिस : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के तत्वावधान में गुरुवार को चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार रैली निकाल कर किया़ रैली पुरानी जीटी रोड से निकल जिला मुख्यालय शहीद स्मारक से पोस्ट ऑफिस चौक पहुंचा.
यहां चीनी सामानों को जला कर बहिष्कार किया गया. इसका नेतृत्व रालोसपा के जिलाध्यक्ष डॉ गिरेंद्र सिंह सिकरवार ने किया. उन्होंने शहर के प्रबुद्ध व्यावसायी किसान, मजदूर, छात्र व नौजवानों से भारतीय त्योहारों पर चीन से निर्मित सामानों का उपयोग न करने की अपील की. उन्होंने कहा कि भारत में बने सामानों के उपयोग से देश समृद्ध बनेगा. हमारा स्वाभिमान जागेगा और हम अपने देश का गौरव विश्व में स्थापित करने में कामयाब होंगे. वक्ताओं ने केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि चीन में बनी वस्तुओं के आयात पर रोक लगायी जाये. राष्ट्र में ही इन सामानों को तैयार किया जाये.
मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन टुटुल, युवा जिलाध्यक्ष अली हसन, जिला उपाध्यक्ष हाजी मुमताज हसन, बंटी सिंह, सुनील पासवान, सुमन कुशवाहा, महेंद्र पासवान, प्रतिमा देवी, कोमल पासवान, चंदन लाल कुशवाहा, महेंद्र बिंद, ददन चंद्रवंशी, अरविंद सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










