33 में से 12 ही उपलब्ध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2016 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

आउटडोर में आधे से भी कम है दवा डेहरी सदर : जहां मौसम के बदलते ही कई तरह की बीमारियों में इजाफा हो रहा है. वहीं, अनुमंडल अस्पताल में कई दवाओं का घोर अभाव है. अस्पताल में दवा की कमी होने से मरीज इलाज के बाद दवा के लिए भटक रहे हैं. अस्पताल के आउटडोर […]
विज्ञापन
आउटडोर में आधे से भी कम है दवा
डेहरी सदर : जहां मौसम के बदलते ही कई तरह की बीमारियों में इजाफा हो रहा है. वहीं, अनुमंडल अस्पताल में कई दवाओं का घोर अभाव है. अस्पताल में दवा की कमी होने से मरीज इलाज के बाद दवा के लिए भटक रहे हैं. अस्पताल के आउटडोर में 33 दवाओं में से 12 दवाएं है.
दवाएं नहीं होने से सबसे ज्यादा गरीब तबके के मरीजों को परेशानी है. दवा नहीं रहने से मरीजों को इलाज के बाद महंगा दवा प्राइवेट दुकानों से खरीदना पड़ रहा है. सबसे दूर-दराज से आने वाले गरीब तबके के मरीजों को अनुंमडल अस्पताल के अधिकारियों की लापरवाही का खमियाजा भुगतना पड़ रहा है.
जहां अस्पताल के आउट में प्रतिदिन ढाई सौ से तीन सौ मरीज इलाज के लिए आते है. लेकिन, खांसी खुजली एंटीडायरियल, दर्द का दवा कई महीनों से नहीं रहने से आउट डोर में मरीज भी आना कम कर दिये है. इलाज करानेवाले लोगों अस्पताल प्रशासन से पूछ रहे हैं कि आखिर कब दवा आयेगी. दवा को लेकर कई बार मरीजों व अस्पताल कर्मी के बीच तू-तू, मैं-मैं होती है. अस्पताल प्रशासन इस बार दवा आने की बात तो कहीं जाती है. लेकिन यहां दवा का अभाव हमेशा बना रहता है.
बाहर से दवा खरीदना मरीजों की मजबूरी: अनुमंडल स्तरीय अस्पताल में दवा का अभाव के कारण मरीजों को प्राइवेट दुकानों पर अधिक कीमत की दवा खरीदना मजबूरी हो गयी है. खांसी खुजली एंटी डायरियल दर्द आदि की दवा इस अस्पताल में नहीं हैै. सरकार द्वारा उक्त अस्पताल में दिये जाने वाले 33 प्रकार की दवाओं में से मात्र 12 प्रकार के रोगों में काम आने वाला दवा ही मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










