यहां से गुजरना मुश्किल परेशानी. तकिया रेलवे ओवरब्रिज के बीच में हो रही मरम्मत

सासाराम कार्यालय : शहर का तकिया रेलवे ओवरब्रिज पर चलना खतरे से खाली नहीं है. करीब दो दशक तक काम चलने के बावजूद आज तक पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका है. कभी पुल में दरार आ जाती है, तो कभी एप्रोच रोड में गड्ढा बन जाता है़ करगहर चौक के समीप अब तक […]
सासाराम कार्यालय : शहर का तकिया रेलवे ओवरब्रिज पर चलना खतरे से खाली नहीं है. करीब दो दशक तक काम चलने के बावजूद आज तक पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका है. कभी पुल में दरार आ जाती है, तो कभी एप्रोच रोड में गड्ढा बन जाता है़ करगहर चौक के समीप अब तक पुल का विस्तार भी नहीं हो सका है. अधूरे पुल पर ही ऑटो स्टैंड होने से उस पर चलना और खतरनाक हो जाता है.
इस पुल से अवैध तरीके से गिट्टी व बालू लदे ओवरलोडेड वाहन भी गुजरते हैं. तकिया रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण में करीब दो दशक लगे थे. दोनों ओर के पुल बनने के बाद रेलवे ट्रैक के ऊपर पुल मुकम्मल होने में कई वर्ष लगे थे. वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट से इसका उद्घाटन किया था. उस समय भी पुल अधूरा ही था. दक्षिण दिशा में पुरानी जीटी रोड के पास पुल का निर्माण रूक गया. उस समय कुछ भवनों को हटाने को लेकर जीच भी हुई, जो आज तक बरकरार है. इसका परिणाम है कि पुल अब तक अधूरा ही रह गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










