शहाबुद्दीन की रिहाई रद्द होने की खुशी में बांटी मिठाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

पोस्टऑफिस चौक पर मिठाई बांटते भाजपा कार्यकर्ता. सासाराम : सुप्रीम कोर्ट द्वारा शहाबुद्दीन की रिहाई रद्द होने पर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पोस्टऑफिस चौक पर लोगों के बीच मिठाई बांटी. इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय ने की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहाबुद्दीन की जमानत रद्द होना व पुनः गिरफ्तारी का आर्डर बिहार […]
विज्ञापन
पोस्टऑफिस चौक पर मिठाई बांटते भाजपा कार्यकर्ता.
सासाराम : सुप्रीम कोर्ट द्वारा शहाबुद्दीन की रिहाई रद्द होने पर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पोस्टऑफिस चौक पर लोगों के बीच मिठाई बांटी. इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय ने की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहाबुद्दीन की जमानत रद्द होना व पुनः गिरफ्तारी का आर्डर बिहार में अवसरवादी ताकतों, सत्ता लोभी नेताओं व गुंडा राज की हार है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है. मौके पर अनिरुद्ध भारती, गुप्तेश्वर गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, उमेश पांडेय, अशोक गुप्ता, विजय पांडेय, अरुण पांडेय, विवेक गुप्ता, विंध्याचल सिंह, अशोक साह, रेखा नागमणी, रमेश तिवारी, भोला तिवारी व संजय कश्यप आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










