भाजयुमो ने पाकिस्तानी पीएम का जलाया पुतला

Published at :20 Sep 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
भाजयुमो ने पाकिस्तानी पीएम का जलाया पुतला

सासाराम (शहर) : जम्मू-काश्मिर के उड़ी स्थित सेना मुख्यालय पर पाकिस्तानी आंतकियों द्वारा सेना पर हुए आत्मघाती हमले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोरचा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पोस्ट ऑफिस चौक पर पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ का पुतला दहन किया. भाजयुमो ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति शोक […]

विज्ञापन
सासाराम (शहर) : जम्मू-काश्मिर के उड़ी स्थित सेना मुख्यालय पर पाकिस्तानी आंतकियों द्वारा सेना पर हुए आत्मघाती हमले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोरचा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पोस्ट ऑफिस चौक पर पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ का पुतला दहन किया.
भाजयुमो ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट किया. कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन करते हुए पाकिस्तान को आंतकवादी देश घोषित करों, पाकिस्तान मुरदाबाद, सेना पर हमला बंद करो के नारे लगाये. क्षेत्रीय प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी आंतकवादियों द्वारा किये गये कायरतापूर्ण आत्मघाती हमले में देश ने 17 जवानों की बलिदानी दी. उनके बलिदानी को कभी बेकार नहीं होने दिया जायेगा. पाकिस्तान हिंदुस्तान के सैनिकों के धैर्य की परीक्षा न ले अन्यथा इस का अंजाम शीघ्र ही उसे भुगतना पड़ सकता है. पुतला दहन में संजय कश्यप, संदीप सोनी, देवव्रत हर्ष, सरोज अहमद, रोहित वर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, रंजन साह, दीपक श्रीवास्तव, सरताज हुसैन, शशि भूषण, शरतचंद संतोष, संजय मेहता, निर्दोश पांडेय आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन