शहर में खुलेगा एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र

Published at :16 Sep 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में खुलेगा एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र

सासाराम (शहर) : राज्य आवासीय एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र संचालन समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय में डीएम सह संचालन समिति के अध्यक्ष अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कला संस्कृति व युवा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत शहर के न्यू स्टेडियम फजलगंज में राज्य आवासीय एकलव्य खेल प्रशिक्षण […]

विज्ञापन
सासाराम (शहर) : राज्य आवासीय एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र संचालन समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय में डीएम सह संचालन समिति के अध्यक्ष अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कला संस्कृति व युवा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत शहर के न्यू स्टेडियम फजलगंज में राज्य आवासीय एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र खोलने व उसके बेहतर संचालन के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. डीएम ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र राज्य के लिए एक उदाहरण वाला केंद्र होगा. इससे राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे. प्रशिक्षण के लिए शीघ्र ही कुशल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी.
प्रशिक्षुओं को भोजन, आवास, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि की समुचित व बेहतर व्यवस्था के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये. जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में फुटबॉल, बास्केटबॉल व बैडमिंटन के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जायेगा. बैठक में 23 व 24 सितंबर को न्यू स्टेडियम फजलगंज में राज्यस्तरीय विद्यालय हॉकी व बास्केटबॉल चयन ट्रायल का आयोजन कराने का भी निर्णय लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन