बदलते मौसम का सेहत पर असर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल पहुंचने वाले आधे मरीज सर्दी व बुखार के शिकार सासाराम (रोहतास) : बदलते मौसम में लोगों के सेहत पर काफी असर पड़ रहा है़ सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है़ शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र, सभी जगह लोग सर्दी, खांसी व बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल पहुंचने वाले आधे मरीज सर्दी व बुखार के शिकार
सासाराम (रोहतास) : बदलते मौसम में लोगों के सेहत पर काफी असर पड़ रहा है़ सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है़ शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र, सभी जगह लोग सर्दी, खांसी व बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. सदर अस्पताल में 50 प्रतिशत मरीज बुखार, सर्दी, खांसी के पहुंच रहे हैं.
सुबह से ही ओपीडी में मरीजों का तांता लगा रह रहा है़ जबकि आठ बजे सदर अस्पताल के ओपीडी जनरल विभाग खुलता है. डाॅ इश्तियाक अहमद ने बताया कि बरसात के मौसम में सर्दी बुखार खांसी की बीमारी, स्कीन खुजली, सिर में दर्द आदि रोग उत्पन्न हो जाता है.
शरीर कमजोर हो जाता है. अधिकतर लोग सर्दी के बाद बुखार से पीड़ित हो जाते हैं. इस मौसम में लाेगों को कभी बरसात की फुहार तो कभी कड़कती धूप से आये तापमान में परिवर्तन के कारण काफी कष्ट का सामना करना पड़ रहा है. विशेष कर बच्चे इससे काफी प्रभावित हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










