शहर में 20 में 12 घंटे कटी रही बिजली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jul 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

पानी के लिए तरसे लोग होती रही परेशानी सासाराम (शहर) : तमाम प्रयासों के बावजूद बिजली की सप्लाई पटरी पर नहीं आ रही है. मंगलवार की रात करीब नौ बजे से कटी जो बुधवार की सुबह करीब नौ बजे आयी़ यह हाल शहर में बिजली की सप्लाई करने वाली एक नंबर फीडर की थी़ लगभग […]
विज्ञापन
पानी के लिए तरसे लोग होती रही परेशानी
सासाराम (शहर) : तमाम प्रयासों के बावजूद बिजली की सप्लाई पटरी पर नहीं आ रही है. मंगलवार की रात करीब नौ बजे से कटी जो बुधवार की सुबह करीब नौ बजे आयी़ यह हाल शहर में बिजली की सप्लाई करने वाली एक नंबर फीडर की थी़ लगभग यही स्थिति अन्य फीडरों की भी रही़ पूर शहर में रात भर बिजली गुल रहने के कारण अधिकतर घंरों में लगे इंवर्टर जवाब दे गये़ सुबह में लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
हालांकि, बरसात में कई दिनों से फॉल्ट के कारण बिजली सुचारु रूप से नहीं मिल रही है़ समय के साथ शहर की आबादी भी बढ़ी व बिजली विभाग के उपभोक्ता भी, परंतु आपूर्ति व्यवस्था में कोई खास बदलाव देखने को मिल नहीं रहा है. करीब तीन लाख की आबादी वाले शहर में घंटे बिजली गुल रहने से शहरवासी त्रस्त हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










