बैजलपुर गांव में महिला की गला रेत कर हत्या

Published at :24 Jun 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
बैजलपुर गांव में महिला की गला रेत कर हत्या

पुलिस ने घर से बरामद किया शव मृतका के पिता ने सौतन के भाई पर लगाया हत्या का आरोप नौहट्टा : प्रखंड के बैजलपुर गांव में एक महिला की गला रेत हत्या कर दी गयी है. हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार को घर से महिला का शव बरामद किया. थानाध्यक्ष संजय कुमार […]

विज्ञापन
पुलिस ने घर से बरामद किया शव
मृतका के पिता ने सौतन के भाई पर लगाया हत्या का आरोप
नौहट्टा : प्रखंड के बैजलपुर गांव में एक महिला की गला रेत हत्या कर दी गयी है. हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार को घर से महिला का शव बरामद किया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दो दिन पहले बस स्टैंड पर दो बच्ची को छोड़कर भागी महिला विमली देवी की खोज हो रही थी.
जांच के दौरान बैजलपुर उसके घर से उसके बड़ी सौतन आरती देवी का शव बरामद हुआ है. प्रथम दृष्टया गला रेत कर हत्या का मामला लग रहा है. मृतका के पिता पिता अर्जुन साह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा है कि मेरा दामाद जीतेंद्र साह मुंबई में काम करता है.
बेटी से बच्चा नहीं होने के कारण तीन साल पहले औरंगाबाद निवासी विमला देवी से दूसरी शादी रचायी थी, उससे दो बच्ची हुई. तीन दिन पहले घर में झगड़ा होने पर मेरी बेटी की उसकी सौतन के भाई कमलेश गुप्ता व अज्ञात ने हत्या कर दी है. मामले की जांच की जा रही है. अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन