कहां गयी 80 लाख रुपये की खरीदी गयी दवाएं !
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

शहर बचाओ मोरचा ने जारी किया खुला पत्र सासाराम(शहर) : शहर बचाओ मोरचा ने सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा के विरोध में गुरुवार को खुला पत्र जारी किया. मोरचा के अध्यक्ष दया शंकर पांडेय ने जारी पत्र में कहा है कि वर्ष 2015-16 में 80 लाख रुपये की दवा खरीदी गयी, लेकिन आज भी […]
विज्ञापन
शहर बचाओ मोरचा ने जारी किया खुला पत्र
सासाराम(शहर) : शहर बचाओ मोरचा ने सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा के विरोध में गुरुवार को खुला पत्र जारी किया. मोरचा के अध्यक्ष दया शंकर पांडेय ने जारी पत्र में कहा है कि वर्ष 2015-16 में 80 लाख रुपये की दवा खरीदी गयी, लेकिन आज भी अस्पतालों में दवा की कमी बनी हुई है. सरकार से 27.90 करोड़ रुपये मिले, इसके बावजूद अस्पतालों में सुविधाएं नहीं बढ़ी. संचिकाओं में खानापूर्ति कर करोड़ों रुपये का घपला हुआ है, इसके लिए सीएस जिम्मेवार नहीं हैं क्या.
रिश्वत लेकर कई डॉक्टरों का उनकी सुविधानुसार पदस्थापन किया गया है. रिश्वत के बल पर कर्मचारियों को मनचाहा स्थानों पर स्थानांतरण की कार्रवाई निरंतर जारी है. खुला पत्र में 16 बिंदुओं पर आरोप लगाते हुए अध्यक्ष ने सीएस के निलंबन की मांग की है. साथी इनके कार्यकाल में हुए घोटाला की उच्च स्तरीय जांच की मांग मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व डीएम से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










