सड़क दुर्घटना में मां की मौत, बेटा-बहू जख्मी

Published at :14 Jun 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मां की मौत, बेटा-बहू जख्मी

सासाराम (नगर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव स्थित जीटी रोड पर गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंद दिया. इसमें एक की बाइक पर सवार मां की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि, बेटा व बहू गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोग दोनों घायलों को इलाज के लिए […]

विज्ञापन
सासाराम (नगर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव स्थित जीटी रोड पर गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंद दिया. इसमें एक की बाइक पर सवार मां की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
जबकि, बेटा व बहू गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोग दोनों घायलों को इलाज के लिए सर अस्पताल लेकर पहुंचे. जानकारी के अनुसार, अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी सत्यनारायण सिंह की पत्नी कमला देवी (60), बेटा अनिल सिंह (35), बहू हेमलता देवी (30) एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से सासाराम आ रहे थे.
अदमापुर गांव के समीप तेज गित से जा रहे गिट‍्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार रौंदते हुए भाग निकला. घटना की जानकारी होने पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सत्यनारायण सिंह अदमापुर में जमीन लेकर मकान बना रहे हैं. निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए यह लोग अदमापुर आ रहे थे. पुलिस शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी है. वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन