हर गांव को सड़क, हर घर को बिजली, यही मेरा लक्ष्य : मंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2016 2:09 AM (IST)
विज्ञापन

दिनारा के विकास के लिए उद्योग मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया आश्वासन दिनारा (रोहतास) : दिनारा में लंबे समय से चली आ रही बिजली संकट दूर करने के लिए विद्युत उप केंद्र में नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह को बधाई दी है. इस संबंध में उद्योग मंत्री […]
विज्ञापन
दिनारा के विकास के लिए उद्योग मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया आश्वासन
दिनारा (रोहतास) : दिनारा में लंबे समय से चली आ रही बिजली संकट दूर करने के लिए विद्युत उप केंद्र में नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह को बधाई दी है. इस संबंध में उद्योग मंत्री ने गुरुवार को कहा कि वह काम में विश्वास करते हैं. इसी दृढ़ संकल्प के साथ जनता की सेवा करता रहूंगा.
लंबे समय से दिनारा के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए उप केंद्र के लिए बड़े ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया दिया गया है. लेकिन, इसी से दिनारा की समस्या हल नहीं होती.
सड़क व बिजली के क्षेत्र में भी दिनारा काफी पिछड़ा है. विगत पांच वर्षो में अधिकतर गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा जा चुका है. फिर भी बहुत से गांवों को अभी भी जोड़ना बाकी है. कमोवेश यही स्थिति बिजली की है. 80 प्रतिशत गांवों को बिजली उपलब्ध करायी गयी है.
दिनारा विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए मैं रोड मैप तैयार करा रहा हूं. इसमें अन्य क्षेत्रों के साथ हर घर को बिजली व हर गांव को सड़क से जोड़ने के लक्ष्य पर बल दिया जायेगा. मंत्री को बधाई देने वालों में अनिल सिंह (विधायक प्रतिनिधि), रवि भेलारी, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, धन जी यादव, दिनेश सिंह, बबुआ सिंह, रामाकांत सिंह, राजनारायण सिंह, धर्मराज कुशवाहा, अनिल सिंह बरियारपुर, त्रिलोकी राम, अमित राय, भरत चौधरी, मुन्ना यादव आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










