दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2016 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (कोर्ट)/बिक्रमगंज : बिहार दस्तावेज नवीस संघ द्वारा ऑनलाइन निबंधन के विरोध में दो दिवसीय कलमबंद धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. रजिस्ट्री कार्यालय सासाराम के समक्ष संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में कलमबंद धरना प्रदर्शन किया गया. इसमें अपनी पांच मांगों का पूरा होने तक चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन […]
विज्ञापन
सासाराम (कोर्ट)/बिक्रमगंज : बिहार दस्तावेज नवीस संघ द्वारा ऑनलाइन निबंधन के विरोध में दो दिवसीय कलमबंद धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. रजिस्ट्री कार्यालय सासाराम के समक्ष संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में कलमबंद धरना प्रदर्शन किया गया.
इसमें अपनी पांच मांगों का पूरा होने तक चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ सरकार रोजगार देने का डंका पिटती है, तो दूसरी तरफ लोगों को मिले रोजगार से वंचित कर बेरोजगार बनाना चाहती है. ऑनलाइन निबंधन से हजारों परिवार के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न पैदा हो जायेगी. हमारे लाईसेंस को रद्द करने की भी धमकी दी जा रही है.
धरना देनेवालों में अशोक कुमार सिंह, रामकृष्ण सिंह, रामनारायण सिंह, रामअशीष शर्मा, कपिलमुनि तिवारी, राकेश कुमार लाल, रामलखन सिंह यादव आदि शामिल हैं.
बिक्रमंगज में इसका फायदा उठा कर रजिस्ट्री ऑफिस के सब रजिस्टार सहित सभी कर्मचारी छूटी मानाने में मगन रहे. गुरुवार को धरने पर बैठने वालो में राम बड़ाई लाल, महेंद्र सिंह, रमाकांत भारती, शंभू नाथ सिन्हा, मुंद्रिका सिंह, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










