33 की जगह मात्र छह ही दवाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों को सरकार की तरफ से मिलनेवाली सभी सेवाएं पूरी तरह से नहीं मिल रही है. अस्पताल में खासकर दवा नहीं मिलने के कारण हाल के दिनों में मरीजों की संख्या कमी आयी है. डेहरी ऑन सोन सदर : अनुमंडल अस्पताल में मरीजों को डॉक्टरों सहित कई समस्याओं से जुझना पड़ रहा […]
विज्ञापन
अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों को सरकार की तरफ से मिलनेवाली सभी सेवाएं पूरी तरह से नहीं मिल रही है. अस्पताल में खासकर दवा नहीं मिलने के कारण हाल के दिनों में मरीजों की संख्या कमी आयी है.
डेहरी ऑन सोन सदर : अनुमंडल अस्पताल में मरीजों को डॉक्टरों सहित कई समस्याओं से जुझना पड़ रहा है. अनुमंडल अस्पताल में कई माह से आउटडोर में 33 प्रकार की दवाओं की जगह पर मात्र छह प्रकार की दवा उपलब्ध है. अस्पताल में मरीजों को दवा के लिए भटकना पड़ रहा है.
जो मरीज दवा खरीदने में सक्षम है वह तो इलाज के बाद बाहर से खरीद लेते है, सक्षम नहीं है वह दवा नहीं मिलने पर इसी तरह रह जा रहे हैं. पहले यहां मरीजों की लबी कतार लगी रहती थी. लेकिन जब से दवा की कमी हुई है, मरीजों की संख्या में भी कम हुई. लगभग छह माह से अधिक समय से अनुमंडल अस्पताल में दवा नहीं रहने से प्राइवेट मेडिकल दुकानों से महंगे दामों में दवा खरीदनी पड़ रही है.
लगाना पड़ रहा मेडिकल दुकानों का चक्कर : इलाज के लिए आये पूजा कुमारी, रौशन कुमार, विकास सिंह, प्रियंका कुमारी, रागनी कुमारी आदि ने बताया कि अस्पताल में कई माह से दवा समाप्त है.
इसके कारण इलाज के बाद शहर के प्राइवेट मेडिकल दुकानों का चक्कर लगाना पड़ रहा है. साथ ही महंगे दामों में खरीदना पड़ा है.
सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत नहीं है. दवा के अभाव में अस्पताल खाली डब्बा के समान हो गया है़ उधर, स्वास्थ्य प्रबंधक गणेश प्रसाद ने बताया कि दवा के लिए कई बार जिला को सूचना दिया गया. जिला से दवा मिलने पर ही मरीजों को उपलब्ध कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










