जिले में विकराल हुआ पेयजल संकट दक्षिणी इलाकों में जलस्तर खिसका

Published at :31 Mar 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में विकराल हुआ पेयजल संकट दक्षिणी इलाकों में जलस्तर खिसका

सासाराम (रोहतास) : जिले के दक्षिणी इलाकों में गरमी का आगाज होते ही. भू-जल स्तर में काफी गिरावट आयी है. जिले में भू-जल स्तर तेजी से खिसकने के कारण पेयजल का संकट विकराल रूप लेते जा रहा है. जिले के दक्षिणी इलाके पहाड़ पर बसे गांव व पहाड़ की तलहट्टी में बसे गांवों में चापाकल […]

विज्ञापन

सासाराम (रोहतास) : जिले के दक्षिणी इलाकों में गरमी का आगाज होते ही. भू-जल स्तर में काफी गिरावट आयी है. जिले में भू-जल स्तर तेजी से खिसकने के कारण पेयजल का संकट विकराल रूप लेते जा रहा है. जिले के दक्षिणी इलाके पहाड़ पर बसे गांव व पहाड़ की तलहट्टी में बसे गांवों में चापाकल सूख जाने के कारण कई गांवों में अभी से ही टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है.

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक दरिगांव क्षेत्र में वाटर लेबल 17 फुट तक खिसका है. वहीं, बभनी पहाड़ी में 12 फुट तक खिसका है. शिवसागर प्रखंड के उलहों गांव में 12 फुट, नौहट्टा के तिउरा में 12 से 17 फुट तक जल स्तर खिसका है.

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता राम अयोध्या ठाकुर ने बताया कि जिले में जल स्तर खिसकने को लेकर विभाग गंभीर है. पहाड़ पर गांवों में खराब चापाकल की मरम्मत के लिए टीम भेज कर ठीक कराया जा रहा है. वहीं, जिलों के 14 गांवों में टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन