बढ़ा प्रदूषण, सांस लेना मुश्किल

Published at :29 Mar 2016 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़ा प्रदूषण, सांस लेना मुश्किल

डेहरी शहर के लोगों को गंदगी से निजात मिलती नहीं दिख रही है. होली में शहर की सफाई नहीं हुई. इसकी शिकायत करने के बाद सड़काें के किनारे पड़े कचरे को ही जला दिया जा रहा है. सीटी बजी, पर कूड़े-कचरे का उठाव नहीं डेहरी ऑन सोन : नगरवासियों ने होली कचरे की ढेर पर […]

विज्ञापन
डेहरी शहर के लोगों को गंदगी से निजात मिलती नहीं दिख रही है. होली में शहर की सफाई नहीं हुई. इसकी शिकायत करने के बाद सड़काें के किनारे पड़े कचरे को ही जला दिया जा रहा है.
सीटी बजी, पर कूड़े-कचरे का उठाव नहीं
डेहरी ऑन सोन : नगरवासियों ने होली कचरे की ढेर पर खेली. इसकी शिकायत ले कर शहरवासी नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी के पास पहुंचे, तो आश्वासन मिला की कचरे के उठाव के लिए एनजीओ को आदेश दिया गया है. इस बीच नगर पर्षद के सफाई कर्मी कूड़ा उठाने की बजाय कूड़ों की ढेर में आग लगाते फिर रहे हैं. इससे शहर खतरनाक प्रदूषण की चपेट में आने लगा है. सोमवार की सुबह भी कई जगहों पर कूड़े में आग लगा कर जला दिया गया. पुरानी डेहरी बाजार में धुआं फैल गया, तो दुकानदार भी दुकानों को विलंब से खोले.
शहर के निवासी शिवाजी चौधरी, महफूज अंसारी, संजय गुप्ता आदि ने कहा कि एनजीओ कर्मियों की सीटी तो सुनाई दे रही पर, कूड़े का उठाव नहीं होने से शहर की गलियों व सड़कों पर अंबार लगा है. कूड़े के आग लगाये जाने के कारण बदबू व धुआं से मुश्किलें पैदा हो रही है. इधर, ईओ ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी कि कूड़ा में आग किसके द्वारा लगायी गयी है. दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन