कोचस में नामांकन आज से

Published at :29 Mar 2016 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
कोचस में नामांकन आज से

कोचस (रोहतास) : पंचायत चुनाव की तैयारी व नामांकन स्थल का जायजा लेने पहुंचे जिला सहायक योजना पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा सहित इस कार्य में लगे कर्मियों के साथ बैठक की. उन्होंने बताया कि नगर पंचायत कोचस का गठन होने के […]

विज्ञापन
कोचस (रोहतास) : पंचायत चुनाव की तैयारी व नामांकन स्थल का जायजा लेने पहुंचे जिला सहायक योजना पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा सहित इस कार्य में लगे कर्मियों के साथ बैठक की.
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत कोचस का गठन होने के बाद इस बार पंचायत चुनाव में कुल चौदह पंचायतों के 96681 मतदाता भाग लेंगे. इनमें महिलाओं की संख्या 45136 व अन्य 04 मतदाता शामिल होंगे. नामांकन का काम मंगलवार से शुरू होगा. इसमें इस बार दो जिला पार्षद सहित 14 मुखिया, 18 बीडीसी, 14 सरपंच, 174 वार्ड व 174 पंच के उम्मीदवारों का चुनाव होगा. इस बार जिला पर्षद सदस्य प्रक्षेत्र भाग पश्चिमी (छह) में आठ पंचायतों के मतदाता शामिल होंगे. इसमें सरेयां, लहेरी, चितैनी, गारा, कुछिला, कपसियां, कथराई व बलथरी शामिल है. वहीं पूर्वी भाग (सात) में छह पंचायत हैं, जिसमें नरवर, नौवां, चितांव, कंजर, रेडियां व अग्रसीडीहरा पंचायत शामिल हैं.
सासाराम कार्यालय : जिला पर्षद की नोखा पश्चिमी सीट से राजीव रंजन उर्फ मंटू यादव ने सोमवार को यहां अनुमंडल कार्यालय में नामांकन किया. उनके नामांकन के मौके पर बड़ी संख्या में उनके सहयोगी व समर्थक भी मौजूद थे. चुनाव में मिल रहे समर्थन के लिए अपने साथियों व समर्थकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह नोखा पश्चिमी सीट के तमाम मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. यह भी अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर व्यक्ति के लिए वह परिवार के सदस्य के समान हैं.
समर्थकों की भीड़ में अपनी बातें रखते हुए राजीव रंजन ने कहा कि वह पिछले करीब 25 वर्षों से स्थानीय राजनीति व सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे हैं. हर स्तर पर सामाजिक कामकाज में भागीदारी करते रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र व समाज के विकास के लिए ही वह जिला पर्षद के आसन्न चुनाव में बतौर प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने चुनाव क्षेत्र के लोगों के अत्यधिक दबाव व अपील पर ही चुनाव लड़ने को तैयार हुए हैं.
नोखा के ही बलिगांवा के रहनेवाले मंटू यादव के मुताबिक, उनके इलाके के लोगों को उनके राजनीितक-सामाजिक अनुभव का लाभ मिले, इसकी वह गारंटी करना चाहते हैं. श्री यादव के नामांकन के दौरान नोखा पश्चिमी सीट से पूर्व जिला पार्षद ललन सिंह यादव, अभिषेक यादव, माल बाबू, सतवां पंचायत मुखिया, सत्येंद्र यादव, पूर्व बीडीसी नरेंद्र सिंह तिलई, पूर्व मुखिया नारायण सिंह, प्रदीप दुबे, कामाख्या पांडेय, चुन्नू सिंह व धनजी यादव आदि भी मौजूद उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन