गिरफ्तार मुखिया की हालत बिगड़ी

बिक्रमगंज (रोहतास) : सोमवार की अहले सुबह कई हथियारों के साथ गिरफ्तार शिवपुर पंचायत के मुखिया अमित सिंह की जेल जाने के वक्त हालत बिगड़ गयी. उनको जेल न भेज कर पुलिस उपचार के लिए रेफरल अस्पताल ले आयी. रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश ने मुखिया की स्थिति का जायजा लेकर रेफर […]
बिक्रमगंज (रोहतास) : सोमवार की अहले सुबह कई हथियारों के साथ गिरफ्तार शिवपुर पंचायत के मुखिया अमित सिंह की जेल जाने के वक्त हालत बिगड़ गयी. उनको जेल न भेज कर पुलिस उपचार के लिए रेफरल अस्पताल ले आयी. रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश ने मुखिया की स्थिति का जायजा लेकर रेफर कर दिया. डॉ ओम प्रकाश के अनुसार, मरीज नशे में है.
अगर समय पर इलाज नहीं हुआ, तो कुछ भी हो सकता है. इसके बाद पुलिस मुखिया को करुणा अस्पताल ले आयी. समाचार लिखे जाने तक वहां मुखिया बेहोशी की हालत में पड़े थे.
उधर, मुखिया की माता कलावती कुंवर का कहना है कि उनके बेटे को पुलिस ने जम कर पिटाई की है, जिससे उसकी हालत बिगड़ी है. वहीं करुणा हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ कामेंदर सिंह ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है अभी कुछ भी कहना उचित नहीं है. अस्पताल के बाहर मुखिया के सैकड़ों समर्थकों का जमावड़ा लगा है, जिससे पुलिस को काफी मसक्कत करनी पड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










