अंतिम दिन जिला पर्षद के 14 नामांकन

Published at :19 Mar 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
अंतिम दिन जिला पर्षद के 14 नामांकन

बिक्रमगंज (रोहतास) : अनुमंडल कार्यालय में जिला पर्षद के नामांकन के अंतिम दिन दावथ से छह व काराकाट से आठ नामांकन दर्ज किये गये. इसमें दावथ से बिमल देवी, टुसिया देवी, संजू देवी, रश्मि सिंह व आकांक्षा कुमारी शामिल है. काराकाट 22 से अजय सिंह व शंभु सिंह, काराकाट 23 से रमेंद्र नारायण सिंह, शारदानंद […]

विज्ञापन
बिक्रमगंज (रोहतास) : अनुमंडल कार्यालय में जिला पर्षद के नामांकन के अंतिम दिन दावथ से छह व काराकाट से आठ नामांकन दर्ज किये गये. इसमें दावथ से बिमल देवी, टुसिया देवी, संजू देवी, रश्मि सिंह व आकांक्षा कुमारी शामिल है. काराकाट 22 से अजय सिंह व शंभु सिंह, काराकाट 23 से रमेंद्र नारायण सिंह, शारदानंद सिंह, मनोज तिवारी व वंदना तिवारी शामिल हैं.काराकाट 24 से वीर भगत सिंह व रीता सिंह शामिल हैं.
नौ सीटों पर नामांकन समाप्त: अनुमंडल के अंतर्गत जिला पर्षद के नौ सीटों पर नामांकन का काम शुक्रवार को समाप्त हो गया. अंतिम दिन तक काराकाट 22 से 11, काराकाट 23 से 12 व काराकाट 24 से नौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया. वहीं, दिनारा तीन से 17, दिनारा चार से 24 व दिनारा पांच से 11 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. राजपुर निर्वाचन क्षेत्र संख्या 27 से 12, दावथ निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक से 13, सूर्यपुरा निर्वाचन क्षेत्र संख्या दो से आठ उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन