मेडिकल में नामांकन के नाम पर ऐंठे "17 लाख

Published at :19 Mar 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल में नामांकन के नाम पर ऐंठे "17 लाख

सासाराम (कोर्ट) : मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी अली अहमद की अदालत में शुक्रवार को मॉडल थाना क्षेत्र के कंपनी सराय निवासी बबन सिंह ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहौना निवासी सनी देवल सिंह सहित तीन लोगों पर परिवाद दायर किया है. इसमें बताया है कि वह रौजा रोड स्थित जनता अस्पताल के मालिक हैं व मेडिकल […]

विज्ञापन
सासाराम (कोर्ट) : मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी अली अहमद की अदालत में शुक्रवार को मॉडल थाना क्षेत्र के कंपनी सराय निवासी बबन सिंह ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहौना निवासी सनी देवल सिंह सहित तीन लोगों पर परिवाद दायर किया है. इसमें बताया है कि वह रौजा रोड स्थित जनता अस्पताल के मालिक हैं व मेडिकल कॉलेज में अपना नामांकन कराना चाहते थे.
इसी दौरान फरवरी, 2015 में सनी देवल सिंह उनके अस्पताल में आये व बताया कि मैं नारायण मेडिकल कॉलेज का स्टाफ हूं. अच्छे पद पर हूं, मैं आपका नामांकन करा दूंगा. विश्वास कर के परिवादी आरोपित को उनके माता-पिता के समक्ष किस्तों में 17 लाख रुपये दिया. पैसा लेने के बाद वह नामांकन में टाल-मटोल करते रहे. जब परिवादी मेडिकल कॉलेज में पता लगाने पहुंचा, तो अमर सिंह मिला. उसने बताया कि वह भी सनी देवल सिंह को नामांकन के लिए 10 लाख दिया है. इस तरह की सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज द्वारा सनी देवल को वहां से निकाल दिया गया. परिवादी द्वारा पैसा मांगने पर वह धमकी देते है व पैसा वापस करने की जगह और 20 लाख रुपये की मांग करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन