मुफस्सिल थानाध्यक्ष से डीआइजी ने पूछा शो कॉज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Mar 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम : मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीनानाथ कुमार पर शाहाबाद डीआइजी मोहम्मद रहमान ने शोकॉज किया है. जिले में हो रहे अवैध खनन का संज्ञान लेते हुए डीआइजी ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष से पूछा है कि पत्थर माफियाओं से सांठ-गांठ के आरोप में क्यों न आप को निलंबित किया जाये. डीआइजी का कहना है कि अवैध खनन मुफस्सिल […]
विज्ञापन
सासाराम : मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीनानाथ कुमार पर शाहाबाद डीआइजी मोहम्मद रहमान ने शोकॉज किया है. जिले में हो रहे अवैध खनन का संज्ञान लेते हुए डीआइजी ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष से पूछा है कि पत्थर माफियाओं से सांठ-गांठ के आरोप में क्यों न आप को निलंबित किया जाये. डीआइजी का कहना है कि अवैध खनन मुफस्सिल थानाक्षेत्र के ही खनन शुरू होता है. लेकिन, मुफस्सिल थानाध्यक्ष द्वारा इसके विरोध में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. फरवरी में तीन दिन में डेहरी नगर थाना ने 33 गाड़ियां जब्त की.
इससे स्पष्ट है कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष का मंशा ठीक नहीं है. गत 11 मार्च को मुफस्सिल थाने के मिश्रीपुर में हुई डकैती के मामले को ले कर भी डीआइने नाराजगी जतायी. वहीं, नगर थाना क्षेत्र में हो रही बड़ी घटनाओं के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. डीआइजी नगर थानाध्यक्ष पवन कुमार कार्यशैली पर नाराजगी जतायी है. वहीं, नगर थानाध्यक्ष व मुफस्सिल थानाध्यक्ष पर डीआइजी द्वारा कभी भी कार्रवाई की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










