अवैध बैनर-पोस्टरों ने बिगाड़ी शहर की सूरत

Published at :16 Mar 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध बैनर-पोस्टरों ने बिगाड़ी शहर की सूरत

अनदेखी. नप में बिना आदेश के लगाये जा रहे होडिंग्स हर जगह लगे बैनर-पोस्टरों से शहर की सूरत बिगड़ रही है. आम लोगों की जानकारी के लिए लगाये गये बोर्ड पर भी पोस्टर चिपका दिये जाने से अहम जानकारी लोगों को नहीं मिल रही है. इसके लिए नगर पर्षद की तरफ से कोई कदम नहीं […]

विज्ञापन
अनदेखी. नप में बिना आदेश के लगाये जा रहे होडिंग्स
हर जगह लगे बैनर-पोस्टरों से शहर की सूरत बिगड़ रही है. आम लोगों की जानकारी के लिए लगाये गये बोर्ड पर भी पोस्टर चिपका दिये जाने से अहम जानकारी लोगों को नहीं मिल रही है. इसके लिए नगर पर्षद की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.
डेहरी ऑन सोन (सदर) : पूरे शहर में रंग-बिरंगे बैनर व पोस्टर लगाये गये हैं. इससे शहर की खुबसूरती पर बट्टा लग रहा है. हर जगह अवैध ढंग से टांगे गये बैनरों के खिलाफ नगर पर्षद की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.
यही काम अगर नगर पर्षद से आदेश लेकर किया जाता तो इससे उसे राजस्व भी प्राप्त होता है और हर जगह यह जैसे-तैसे दिखता भी नहीं. हालत यह है कि शहर के बिजली या टेलीफोन के पोल, सार्वजनिक स्थान, सूचनाओं के बोर्ड आदि पर भी बैनर-पोस्टर चिपका दिया जाता है.
हालांकि, स्थानीय अधिकारी कार्रवाई करने की बात तो करते हैं. लेकिन, कार्रवाई का आदेश शायद फाइलों तक ही सिमट कर रह जाता है. जहां-तहां शहर में अवैध ढंग से बैनर व पोस्टर टांगने वालों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि प्रशासन का नहीं भय है.
इन जगहों पर भरमार : शहर के आंबेडकर चौक, गांधी चौक, तार बंगला चौक, स्टेशन रोड आदि जगहों सहित सड़क के किनारे बिजली टेलीफोन के पोल व सार्वजनिक स्थानों पर अवैध ढंग से बैनर व पोस्टर लगाये गये हैं. विभागीय व प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं होने के कारण अवैध तरीके से बैनर-पोस्टर लगाने वालों को भय नहीं है. इस कारण से इधर-उधर पोस्टर लगाये जा रहे हैं.
आये दिन होता है विवाद : शहर के मुख्य बाजार व आस-पास के क्षेत्रों में घर के सामने या दुकान के सामने बिजली टेलीफोन स्ट्रीट लाइट व सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाने को लेकर आस-पास में विवाद होता है. कभी कभी बैनर पोस्टर लगाने को ले कर तू-तू, मैं-मैं से झगड़ा तक पहुंच जाता है. लेकिन, इसके बावजूद विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है.
चिह्नित कर होगी कार्रवाई
नगर पर्षद के इओ जमाल अख्तर अंसारी ने बताया कि नगर पर्षद क्षेत्र में होर्डिंग व बैनर व पोस्टर लगाने के ठेका एक कंपनी को दिया गया है. अवैध तरीके से लगाये गये बैनर पोस्टर के खिलाफ चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.
फाइलों तक सिमटी कार्रवाई
नगर पर्षद के अधिकारी तो अवैध बैनर व पोस्टर के खिलाफ व लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने को तो बातें करते हैं, लेकिन दिख नहीं रहा है. फाइलों तक ही कार्रवाई सिमट कर रह जाता है.
काम करने में भी परेशानी
बिजली व टेलीफोन के पोलों पर खराबी के दौरान कार्य करने वाले कर्मियों को परेशानी का सामना करना करना पड़ता है. कई बार तो बैनर पोसटर के कारण संबंधित विभाग की कर्मी बिना कार्य दुरुस्त किये लौट जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन