स्वर्ण व्यवसायियों ने किया धरना-प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2016 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

केंद्र सरकार के विरोध में काली पट्टी बांध जताया विरोध सासाराम(सदर) : नवरतन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ, स्वर्णकार युवा संघ व स्वर्ण व्यवसायी संघ के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये कानून के खिलाफ शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता बैजनाथ प्रसाद ने की. प्रदर्शन […]
विज्ञापन
केंद्र सरकार के विरोध में काली पट्टी बांध जताया विरोध
सासाराम(सदर) : नवरतन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ, स्वर्णकार युवा संघ व स्वर्ण व्यवसायी संघ के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये कानून के खिलाफ शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता बैजनाथ प्रसाद ने की.
प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये कानून के खिलाफ स्वर्ण व्यवसायियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया. धरने को संबोधित करते हुए बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि सरकार द्वारा थोपे गये इस कानून से स्वर्ण व्यवसायी इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जायेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ मेक इन इंडिया का नारा लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ स्वर्ण व्यवसायियों पर कला कानून लागू किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस काला कानून से स्वर्ण व्यवसायियों के समक्ष भूखमरी की स्थिति पैदा हो जायेगी.
धरना-प्रदर्शन के बाद स्वर्ण व्यवसायियों ने नगर का भ्रमण करते हुए समाहरणालय पहुंच अपनी मांगो का ज्ञापन डीएम अनिमेष कुमार पराशर को सौपा. मौके पर सुशील सोनी, अरुण सोनी, मुन्ना सोनी, संतोष सेठ, पंकज सोनी, राजू सोनी, लक्ष्मण सेठ, सुरेंद्र अग्रवाल, दीना सेठ, प्रकाश कुमार, संतोष कुमार, कन्हैया शर्मा, भोला, संतोष कांस्यकार, सोनु सर्राफ, पप्पू साहू, बब्लू चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










