रोहतास उद्योग समूह की जमीन का किया निरीक्षण

Published at :02 Mar 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
रोहतास उद्योग समूह की जमीन का किया निरीक्षण

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर से अायी थी सात सदस्यीय टीम डेहरी ऑन सोन : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के उपमुख्य यांत्रिक अभियंता के भटिया व समूह महाप्रबंधक यात्रिक राईट‍्स अनिल बीज के नेतृत्व में मंगलवार को सात सदस्यीय टीम ने मंगलवार को रोहतास उद्योग समूह डालिमयानगर की जमीन का मुआयना किया. स्थल निरीक्षण के दौरान […]

विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर से अायी थी सात सदस्यीय टीम
डेहरी ऑन सोन : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के उपमुख्य यांत्रिक अभियंता के भटिया व समूह महाप्रबंधक यात्रिक राईट‍्स अनिल बीज के नेतृत्व में मंगलवार को सात सदस्यीय टीम ने मंगलवार को रोहतास उद्योग समूह डालिमयानगर की जमीन का मुआयना किया. स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्लॉट, सीमेंट कारखाना के कुछ भागों का निरीक्षण किया. साथ ही यहां लोडिंग-अनलोडिंग की स्थिति का भी मुआयना किया. जानकारी मिली है कि विगत वर्ष जुलाई में राइट्स ने मास्टर प्लान रेलवे को सौंपा था.
रेलवे ने डिमांड किया था कि क्या यहां प्लांट लग सकता है. इसी को ध्यान में रख कर टीम ने सर्वे किया.राइट्स के अधिकारी द्वारा स्थल निरीक्षण के अलावा कारखानें की दीवारों की भी जांच की गयी. साथ ही कौन सा प्लांट कहां लग सकता है, इसकी सभी पहलुओं पर विशेष चर्चा की गयी. अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट जीएम को सौपा जायेगा. ताकि, आगे की कार्रवाई शुरू हो सके. निरीक्षण के दौरान संजय कुमार, सहायक प्रबंधक राइट्स ललित कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियार, आरपीएफ निरीक्षक विजय कुमार साह अादि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन