होमगार्ड की बहाली आज से

Published at :01 Mar 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
होमगार्ड की बहाली आज से

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए जिले में ही काम करने का यह सुनहरा मौका है. होम गार्ड जवानों की भरती की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो रही है. पहले दिन सासाराम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं की भरती है़ उनको नौकरी पाने के लिए कई तरह की प्रक्रियाओं से गुजरना होगा़ डेहरी […]

विज्ञापन
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए जिले में ही काम करने का यह सुनहरा मौका है. होम गार्ड जवानों की भरती की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो रही है. पहले दिन सासाराम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं की भरती है़ उनको नौकरी पाने के लिए कई तरह की प्रक्रियाओं से गुजरना होगा़
डेहरी ऑन सोन (सदर) : बिहार गृह रक्षा वाहिनी (होम गार्ड) में गृहरक्षकों की बहाली प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जायेगी. जिले के तमाम प्रखंडों से कुल 275 गृहरक्षकों की बहाली होनी है. इसके लिए स्थानीय पुलिस लाइन में सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए लंबी दौड़, हाइ जंप, लंबी कूद, गोला फेंक आदि शारीरिक मापदंडों से गुजरना होगा.
13 दिनों की प्रक्रिया के बाद चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग में भेजा जायेगा. इसके बाद इन्हें सुरक्षा जिम्मेदारियों में जिले में ही कहीं लगाया जायेगा. गृहरक्षा वाहिनी के पदों पुरुषों के अलावा महिलाओं की भी भरती होगी. इनकी भरती के लिए कोटा तय है.
संभावना यह है कि इस बार 20-25 महिला गृहरक्षकों की भी बहाली ही होगी. आवेदन के दौरान विभाग से मिले पावती रसीद को अभ्यर्थियों को साथ में लाना होगा. इसके अलावा इन्हें प्रक्रिया के दौरान अपना मूल प्रमाण पत्र दिखाना व जमा करना जरूरी है. गृहरक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा दीपक अमरेंद्र कुमार राणा ने बताया कि प्रखंडवार बहाली प्रक्रिया एक से 14 मार्च तक चलेगी. बहाली स्थल पर टेंड, पंडाल, शौचालय, स्वास्थ्य व पेयजल आदि की व्यवस्था की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन