कोचस में मादक पदार्थों की बिक्री पर लगे रोक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

कोचस (रोहतास) : थाना परिसर में सरस्वती पूजा के दौरान शहर में विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बुद्धिजीवियों के साथ बैठक हुई. थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाने में नगरवासियों से सहयोग की अपील की. साथ ही शहर में रात में पुलिस की चौकसी बढ़ाने, अवांक्षित व्यक्तियों को चिह्नित करने, […]
विज्ञापन
कोचस (रोहतास) : थाना परिसर में सरस्वती पूजा के दौरान शहर में विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बुद्धिजीवियों के साथ बैठक हुई. थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाने में नगरवासियों से सहयोग की अपील की.
साथ ही शहर में रात में पुलिस की चौकसी बढ़ाने, अवांक्षित व्यक्तियों को चिह्नित करने, मादक पदार्थों की बिक्री पर नकेल कसने के साथ ही मुख्य पथ में ठेला, टेंपो सहित सब्जी बिक्रेताओं द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने सहित अन्य समस्याओं पर नियंत्रण करने की मांग की गयी. चौसा पथ में सरकारी अस्पताल के समक्ष उभरे गड्ढों को भरवाने की मांग की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सुरेंद्र कुमार, संचालन नवनियुक्त थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने की.
इस मौके पर प्रमुख सीता देवी यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मशीला देवी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रूबी देवी, सीओ संतोष कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी शशिभूषण मिश्रा, हम के जिलाध्यक्ष खेदन सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरिहर सिंह, राजद के इब्राहीम अंसारी, लोजपा के प्रमोद कुमार मिंटू, कांग्रेस के बिमलेश तिवारी, रामनारायण सिंह, रवींद्र सिन्हा, केशो साह, रवींद्र पाठक, हुसैन अंसारी, आशिक अंसारी, फखरुद्दीन अंसारी, उषा सिंह, जगमोहन सिंह, धनंजय सिंह, ललन पासवान आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










