रिवॉल्यूशन अगेंस्ट पॉल्यूशन ने डिवाइडर पर लगाये पौधे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : नगर पर्षद के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के सहयोग से शहर को स्वच्छ व पर्यावरण संरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिवॉल्यूशन अगेंस्ट पॉल्यूशन (रैप) के छात्रों ने मंगलवार को शहर के डिवाइडर पर पौधे लगाये. इसका नेतृत्व रैप के मनिराज सिंह व विनीत प्रकाश ने किया. इस दौरान पुरानी जीटी रोड के […]
विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : नगर पर्षद के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के सहयोग से शहर को स्वच्छ व पर्यावरण संरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिवॉल्यूशन अगेंस्ट पॉल्यूशन (रैप) के छात्रों ने मंगलवार को शहर के डिवाइडर पर पौधे लगाये. इसका नेतृत्व रैप के मनिराज सिंह व विनीत प्रकाश ने किया. इस दौरान पुरानी जीटी रोड के डिवाइडर पर 60 पौधे लगाये गये.
मनिराज ने बताया कि प्रभाकर मोड़ से अनुमंडल कार्यालय तक पहले ही पौधे लगाये गये हैं. रैप पौधारोपण के बाद उसकी देखरेख व पटवन भी करेगा, ताकि शहर को हरा-भरा व स्वच्छ रखा जा सके. पौधारोपण करने वालों में अमन कुमार, निखिल कुमार, अंकुर कुमार व अजय कुमार सहित अन्य छात्र थे. रैप द्वारा लंबे समय से प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










