योजनाओं को समय पर करायें पूरा

Published at :03 Feb 2016 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं को समय पर करायें पूरा

डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने तकनीकी समन्वय समिति के साथ की समीक्षा बैठक सासाराम (ग्रामीण) : जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला तकनीकी समन्वय समिति की एक बैठक की. इसमें सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं व नयी योजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा की व पिछले वर्ष 2014-2015 की […]

विज्ञापन
डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने तकनीकी समन्वय समिति के साथ की समीक्षा बैठक
सासाराम (ग्रामीण) : जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला तकनीकी समन्वय समिति की एक बैठक की. इसमें सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं व नयी योजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा की व पिछले वर्ष 2014-2015 की योजनाओं की समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित
समयावधि के भीतर योजनाओं को पूर्ण करने, संचालित योजनाओं की गुणवत्ता व पायी गयी अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट, योजनाओं की जांच करने, नयी योजनाओं को खोलने सहित कई बिंदुओं पर अधिकारियों को निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने
कहा कि योजनाओं की कार्यान्वयन में किसी तरह की लापरवाही
बर्दाशत नहीं की जायेगी व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता समेत कई अधिकारी शामिल थे, जिन्हें कार्य में प्रगति लाने का आदेश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन