कोर्ट के आदेश पर आठ प्राथमिकियां दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

करगहर (रोहतास) : कोर्ट के आदेश के आलोक में मंगलवार को आठ परिवाद के मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बसंतपुर निवासी केदार सिंह द्वारा गांव के ही विजय पांडेय, संजय पांडेय, अनिल व बबलू यादव पर ट्रैक्टर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं, […]
विज्ञापन
करगहर (रोहतास) : कोर्ट के आदेश के आलोक में मंगलवार को आठ परिवाद के मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बसंतपुर निवासी केदार सिंह द्वारा गांव के ही विजय पांडेय, संजय पांडेय, अनिल व बबलू यादव पर ट्रैक्टर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं, सिरिसयां निवासी भृगुनाथ चौहान ने बक्सर जिले के इटाढ़ी निवासी आशा देवी, राजेंद्र सिंह, हीरा सिंह, रवि सिंह, कुंदन सिंह व कमोद सिंह पर घर में घुस कर जबरन कीमती सामान उठा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
डूमरा निवासी कलावती देवी द्वारा गांव के ही दशरथ पासवान व राजकुमार पासवान पर मारपीट कर 10 हजार रुपये छीनने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सज्जन डिहरा निवासी शिवनंदन शुक्ला ने गांव के ही वीरेंद्र शुक्ला, महेंद्र शुक्ला, विजय शुक्ला व दीनदयाल शुक्ला पर तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने व मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है. भनी निवासी कुसुम कुंवर, राजेश साह, बिसुन देइया कुंवर, रामापती देवी व जवाहर साह पर धोखा से जमीन लिखवा कर घर से बेदखल करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
रुकसाना बेगम, भभुआ द्वारा सोनी गांव निवासी मुहम्मद शमशाद, मोहम्मद सेराज व हुसना बानो पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पचरतनी देवी, सिरिसयां द्वारा सिरिसयां के ही मौलवी मुसहर समेत सात लोगों पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, करूप निवासी ब्रजेश सिंह द्वारा गांव के ही राम लाल राम व गुड्डू राम पर रुपये चोरी करने का मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










