अतिक्रमण हटाने के विरोध में किया प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : जिला प्रशासन द्वारा जाम से निजात दिलाने के नाम पर शहर के सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने के नाम फुटपाथ फेरी विक्रेताओं की दुकानें हटाने के विरोध में मंगलवार को फुटपाथ फेरी विक्रेता संघ ने प्रदर्शन किया.संघ के निर्णय के अनुसार फुटपाथ फेरी विक्रेताओं ने अपनीदुकानें बंद रख प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी […]
विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : जिला प्रशासन द्वारा जाम से निजात दिलाने के नाम पर शहर के सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने के नाम फुटपाथ फेरी विक्रेताओं की दुकानें हटाने के विरोध में मंगलवार को फुटपाथ फेरी विक्रेता संघ ने प्रदर्शन किया.संघ के निर्णय के अनुसार फुटपाथ फेरी विक्रेताओं ने अपनीदुकानें बंद रख प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. गौरतलब है कि पांच दिनों से शहर की सड़कों पर प्रशासन का बुल्डोजर चल रहा है तथा प्रशासन ने दुकानों को हटवा दिया है. संघ के नेताओं ने कहा कि विस्थापित दुकानदारों के लिये पुर्नवास की व्यवस्था किये बगैर हटवाना उचित नहीं है. चूंकि फुटपाथ फेरी विक्रेताओं के हजारों परिवार भुखमरी के शिकार हो गये है.
प्रदर्शनकारी अपनी अपनी दुकानें बंद कर सड़कों पर मार्च करते समाहरणालय पहुंचे तथा प्रदर्शन यिका तथा प्रदर्शन के साथ साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. फुटपाथी दुकानें बंद रहने से लेागो ंको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.अतिक्रमण हटाने के दौरान लगभग पांच हजार फुटपाथी दुकानें बंद हो गयी है.जिससे उनके परिवार आहत है.संघ के मुताबिक पुर्नवास की व्यवस्था करने के बाद ही दुकानें हटायी जानी चाहिए थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










