तारापुर विधायक को किया गया सम्मानित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jan 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : तारापुर विधायक सह बिहार कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाॅ मेवालाल चौधरी को भाषा वैज्ञानिक डाॅ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने आवास पर शॉल व पंचानवे भाषाओं का समेकित शब्दकोष भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान तारापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक नीता चौधरी भी मौजूद थीं. इस अवसर पर डॉ चौधरी […]
विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : तारापुर विधायक सह बिहार कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाॅ मेवालाल चौधरी को भाषा वैज्ञानिक डाॅ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने आवास पर शॉल व पंचानवे भाषाओं का समेकित शब्दकोष भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान तारापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक नीता चौधरी भी मौजूद थीं.
इस अवसर पर डॉ चौधरी ने कहा कि एक विद्वान के घर आकर अच्छा लगा. सरकार शिक्षा व अकादमी के क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ायेगी. इस मौके पर कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, निर्भय कुमार सिंह, शिवकुमार सिंह, डाॅ महेंद्र सिंह, मेघनाथ सिंह, जगदीश सिंह व शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










