गाड़ी के धक्के से युवक घायल

Published at :15 Jan 2016 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
गाड़ी के धक्के से युवक घायल

सासाराम (ग्रामीण) : समाहरणालय के समीप गुरुवार को एक वाहन की चपेट में आने से एक युवक जख्मी हो गया. जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. घटना के विरोध में लोगों ने जम कर हंगामा किया. लोगों के मुताबिक अंचल पदाधिकारी की गाड़ी ने युवक […]

विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : समाहरणालय के समीप गुरुवार को एक वाहन की चपेट में आने से एक युवक जख्मी हो गया. जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. घटना के विरोध में लोगों ने जम कर हंगामा किया. लोगों के मुताबिक अंचल पदाधिकारी की गाड़ी ने युवक को टक्कर मारी है.
जख्मी युवक बेहोश था. पुलिस के मुताबिक जख्मी नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा निवासी राजू कुमार बताया गया है. थानाध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. समाचार प्रेषण तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी. क्योंकि युवक के बेहोश रहने से बयान नहीं लिया गया था. इधर, सीओ ने अपनी वाहन से घटना से इनकार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन