सीएम बनने के बाद दूसरी बार दिल्ली गए सम्राट, शाह से करेंगे मुलाकात, इस मुद्दे पर होगी बात

सम्राट चौधरी
Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार रात दिल्ली रवाना हो गए . यहां वह अमित शाह से मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करेंगे. दिल्ली जाने से पहले उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की. माना जा रहा है कि नई कैबिनेट में 15-15 फॉर्मूले के तहत सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा.
Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति में इन दिनों कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल काफी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. उनके इस दौरे को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बिहार सरकार की नई टीम को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है.
अमित शाह और भाजपा नेतृत्व से हो सकती है बातचीत
सूत्रों के अनुसार दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो सकती है. इसके अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठक की संभावना जताई जा रही है. इन बैठकों में बिहार कैबिनेट के विस्तार, नए मंत्रियों के चयन और राजनीतिक संतुलन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है.
दिल्ली जाने से पहले नीतीश कुमार से हुई मुलाकात
दिल्ली रवाना होने से पहले सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई. माना जा रहा है कि इस दौरान बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर रायशुमारी हुई होगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
15-15 फॉर्मूले पर बन सकती है नई कैबिनेट
राजनीतिक सूत्रों की मानें तो भाजपा और जदयू के बीच नई कैबिनेट में 15-15 सीटों के फॉर्मूले पर सहमति बन सकती है. साथ ही कुछ पद आगे के समीकरणों को ध्यान में रखते हुए खाली भी रखे जा सकते हैं. एलजेपी (रा), हम और आरएलएम जैसे सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है. इससे गठबंधन के भीतर संतुलन साधने की कोशिश की जाएगी.
अब सबकी नजर 6 मई पर है. माना जा रहा है कि बंगाल चुनाव परिणाम के बाद बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 4 से 6 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का डबल अलर्ट जारी
3 मई से शुरू होगी निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा, जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










