एटीएम से की थी तीन लाख 90 हजार रुपये की निकासी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jan 2016 3:42 AM (IST)
विज्ञापन

डेहरी ऑन सोन : धरहरा गांव के बुचुल पाल के एसबीआइ खाता से आइआर सीटीसी के माध्यम से तीन लाख 90 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. कर ली गयी. इस मामले में पुलिस ने साइबर कैफे संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उन के पास से एक मॉनीटर सीपीयू व ब्रॉड […]
विज्ञापन
डेहरी ऑन सोन : धरहरा गांव के बुचुल पाल के एसबीआइ खाता से आइआर सीटीसी के माध्यम से तीन लाख 90 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. कर ली गयी. इस मामले में पुलिस ने साइबर कैफे संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
उन के पास से एक मॉनीटर सीपीयू व ब्रॉड बैंड जब्त किया गया. अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि डालमियानगर थाना कांड संख्या285/ 15 को पुलिस द्वारा अनुसंधान के क्रम में आइआरसीटीसी से आंकड़ा प्राप्त कर यात्रा करनेवाले व्यक्तियों के निशानदेही के आधार पर यात्रियों का रेलवे टिकट बनाने साइबर कैफे संचालक दिनारा निवासी सोनू कुमार को व आकृति इंटरनेट कैफे के संचालक डालमियानगर निवासी विकास कुमार को पकड़ा गया.
विकास कुमार पूर्व में सोनू कुमार के कैफे में काम करता था और यात्रियों का टिकट बनाया करता था. इस दौरान उक्त व्यक्ति के खाता से तीन लाख 90 हजार रुपये की निकासी ली. इस की जानकारी खाताधरी श्री पाल को तब चला जब वे बैंक में खाता का बायलेंस अपटूडेट कराने गया. उन्हें पता चला कि उनके खाता से उक्त रुपये की निकासी कर ली गयी है. भुक्तभोगी द्वारा खाता बंद कराने के बाद जब पैसे की निकासी बंद हो गयी तो विकास कुमार अपना एक अलग कैफे खोल दिया. गिरफ्तार दोनों ने बुुचुल पाल की एटीएम का नंबर व गुप्त कोड चुपके से रुपये निकासी के दौरान देख लिया था.
विकास कुमार भोपाल से बीटेक किया है जो पूर्व में भी भोपाल में पकड़े जाने की बात स्वीकार किया है. इन की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव व एसआई राज कुमार चौधरी की अहम भूमिका रही है.डीएसपी ने कहा कि पुरस्कृत करने के लिये अनुशंसा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










