जीप व ट्रैक्टर की भिड़ंत में शिक्षक की मौत

Published at :14 Jan 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
जीप व ट्रैक्टर की भिड़ंत में शिक्षक की मौत

दिनारा (रोहतास). मंगलवार की देर शाम दिनारा-बरांव मार्ग पर जीप व ट्रैक्कर की भिड़ंत में घायल शिक्षक श्रीनिवास राम (धरकंधा निवासी) की मौत हो गयी. इससे उनके गांव में सन्नाटा पसरा है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार की देर शाम दिनारा-बरांव पथ पर जीप व ट्रैक्टर की टक्कर में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये […]

विज्ञापन

दिनारा (रोहतास). मंगलवार की देर शाम दिनारा-बरांव मार्ग पर जीप व ट्रैक्कर की भिड़ंत में घायल शिक्षक श्रीनिवास राम (धरकंधा निवासी) की मौत हो गयी. इससे उनके गांव में सन्नाटा पसरा है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार की देर शाम दिनारा-बरांव पथ पर जीप व ट्रैक्टर की टक्कर में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये थे. इसमें शिक्षक की हालत गंभीर थी.

स्थानीय डॉक्टरों ने उन्हें बाहर रेफर कर दिया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. भानस ओपी की पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. उल्लेखनीय है कि श्रीनिवास राम धरकंधा मध्य विद्यलाय में कार्यरत थे. उनके दो बेटे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन