किसानों के साथ मजाक कर रही सरकार : मोदी

Published at :09 Jan 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों के साथ मजाक कर रही सरकार : मोदी

– धान खरीद को लेकर बिक्रमगंज में आयोजित धरने को किया संबोधित – राज्य सरकार पर खानापूर्ति का लगाया आरोप बिक्रमगंज (रोहतास) : पांच दिसंबर से शुरू होने वाली धान खरीद के एक माह दो दिन होने के बाद भी शुरू नहीं हो सकी है. खरीद केवल कागजों तक ही सीमित है. धरातल पर कुछ […]

विज्ञापन
– धान खरीद को लेकर बिक्रमगंज में आयोजित धरने को किया संबोधित
– राज्य सरकार पर खानापूर्ति का लगाया आरोप
बिक्रमगंज (रोहतास) : पांच दिसंबर से शुरू होने वाली धान खरीद के एक माह दो दिन होने के बाद भी शुरू नहीं हो सकी है. खरीद केवल कागजों तक ही सीमित है. धरातल पर कुछ नहीं दिखता है. ये बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय के सामने धान खरीद को लेकर भाजपा के धरने में कहीं.
उन्होंने कहा कि पिछले साल चुनाव के मद्देनजर सभी प्रखंडों पर धान खरीद केंद्र खोलने वाली सरकार इस वर्ष चुनाव समाप्त होते ही अनुमंडल मुख्यालय पर धान खरीद केंद्र खाली है. इससे सरकार की मंशा साफ झलक रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पैक्स अध्यक्षों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. इतने दिनों के बाद भी एक पैसा खाते में नहीं आया और रोज फरमान जारी किया जा रहा है कि पैक्स धान खरीदे. आखिर, पैक्स कहां से धान खरीदे. गुरुवार शाम तक 28 हजार मीटरिक टन खरीदी की बातें सरकार ने आंकड़ों में जारी की है, जो केवल कागज तक ही सीमित है.
इस स्थिति में निर्धारित लक्ष्य 30 लाख मैट्रिक टन को कैसे पूरा करेगी सरकार. सरकार कहती है कि पैक्स धान खरीदे व धान मिलरों को दें. मिलर जब सरकार को चावल वापस करेगा, तब सरकार किसानों के द्वारा खरीदे गये धान का मूल्य पैक्स को देगी. इतने दिनों तक क्या किसान पैसे के बगैर रह पायेंगे? विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है.
जिस बिहार में 80 फीसदी किसान हो व रोहतास-कैमूर में यह आंकड़ा 90 फीसदी है, फिर भी किसानों के साथ यह क्या खेल-खेल रही है राज्य सरकार. प्रदेश के महामंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि किसानों के साथ अगर यहीं होता रहा, तो किसान धान नहीं खेत बेचने पर मजबूर होंगे. पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा कि बिहार में जब राजग की सरकार थी, तब काराकाट विधानसभा के तीनों प्रखंडों के किसान खुशहाल थे. अब किसानों का जीना मुहाल कर हो गया है. न बोनस की घोषणा हुई, न खरीदी की कोई रूप रेखा बन रही है.
दिनारा से प्रत्याशी रहे भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अब किसान जागे और आंदोलन करें सड़क जाम करें, तभी यह सरकार सुनेगी. धरने के अंत में पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने अनुमंडलाधिकारी को राज्यपाल के नाम स्थानीय किसानों की समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. इस संबंध में एसडीओ राजेश कुमार ने कहा कि सरकार धान खरीद के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेगी. अनुमंडल प्रशासन इसके लिए तत्पर है.
समस्या होने पर किसान सीधे मिले. धरने की अध्यक्षता सत्येंद्र बहादुर सिंह की. संचालन देवेंद्र पांडेय ने किया. सभा को पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक सत्य नारायण यादव, जिलाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय, डिहरी से प्रत्याशी रहे रिंकू सोनी, मालती कुशवाहा, सिद्धनाथ सिंह, वीरेंद्र प्रसाद सिंह व राजेश्वरी सिंह आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन