सासाराम में तीन लोगों को अपराधियों ने गोलियों से भूना, मौत

Published at :27 Dec 2015 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
सासाराम में तीन लोगों को अपराधियों ने गोलियों से भूना, मौत

सासाराम : बिहार के सासाराम में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बीती रात रोहतास के खेतलपुर गांव में एक परिवार पर हमला कर दिया और अंधाधुन गोलियां चलायी. इस हमले में परिवार की दो महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो […]

विज्ञापन

सासाराम : बिहार के सासाराम में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बीती रात रोहतास के खेतलपुर गांव में एक परिवार पर हमला कर दिया और अंधाधुन गोलियां चलायी. इस हमले में परिवार की दो महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी जबकि एक युवक की मौत इलाज के दौरान आज अस्पताल में हो गयी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपको बता दें कि कल ही सड़क निर्माण कंपनी के दो इंजीनियरों की अपराधियों ने एके-47 से गोली मारकर हत्या कर दी. घटना दिन में एक बजे दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहेड़ी-बहेड़ा पथ पर शिवराम चौक पर हुई. उस समय दोनों इंजीनियर मजदूरों के साथ सड़क निर्माण कार्य करवा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन