स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल में गणित सप्ताह शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Dec 2015 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम(सदर) : सीबीएसइ बोर्ड के निर्देश के आलोक में आधुनिक भारत के गणितज्ञ डॉ श्री निवास आयंगर रामानुजन की जयंती के अवसर पर स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल में गणित सप्ताह शुरू किया गया. इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को ग्रुप में बांट कर मैथ रिले रेस, मैजिक एसक्वाॅयर, सुडोकु व गणित पर तैयार किये गये प्रोजेक्ट की […]
विज्ञापन
सासाराम(सदर) : सीबीएसइ बोर्ड के निर्देश के आलोक में आधुनिक भारत के गणितज्ञ डॉ श्री निवास आयंगर रामानुजन की जयंती के अवसर पर स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल में गणित सप्ताह शुरू किया गया.
इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को ग्रुप में बांट कर मैथ रिले रेस, मैजिक एसक्वाॅयर, सुडोकु व गणित पर तैयार किये गये प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगायी गयी. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार सिंह व प्राचार्य स्वेता सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया. विद्यालय के प्रबंधक की रेखरेख में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.
गणित रिले दौड़ जूनियर वर्ग में छात्र अर्पित, तनीषा, रोशनी, ज्योति, मानसी, नेहा व कृतिका व वर्ग पहेली में अनुप्रिया, रूपश्री ने बाजी मारी. सुडोकु प्रतियोगिता में चेतना सिंह अष्ठम वर्ग की छात्रा ने अपनी कुशल प्रतिभा का परिचय दिया. प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में चंदन, अभिषेक, आर्यन, आनंद, सुप्रिया, सुभग आदि शामिल थे. इस मौके पर विज्ञान शिक्षक एके तिवारी, पीयूष पांडेय व ललित सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










