सड़क पर पैदल गुजरना भी हो जाता मुश्किल

Published at :14 Dec 2015 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर पैदल गुजरना भी हो जाता मुश्किल

सासाराम/चेनारी : चेनारी के लिए जाम की समस्या लाइलाज बनती जा रही है. प्रशासन के लिए जाम से निजात दिलाना चुनौती है. हाइस्कूल से लेकर डॉ नगेंद्र प्रसाद के घर तक हर दिन जाम से शहरवासी अजीज आज चुके हैं. वहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल होता है. चंद मिनटों के फासले तय करने के […]

विज्ञापन
सासाराम/चेनारी : चेनारी के लिए जाम की समस्या लाइलाज बनती जा रही है. प्रशासन के लिए जाम से निजात दिलाना चुनौती है. हाइस्कूल से लेकर डॉ नगेंद्र प्रसाद के घर तक हर दिन जाम से शहरवासी अजीज आज चुके हैं. वहां से पैदल गुजरना भी
मुश्किल होता है. चंद मिनटों के फासले तय करने के लिए घंटों कम पड़ जाते हैं.
शनिवार को सुबह से ही चेनारी-कुदरा पथ पर जाम लगा हुआ था. जाम में फंसे स्कूली बच्चे भूख-प्यास से परेशान नजर आये. 30 फुट की सड़क पांच फुट में तब्दील हो चुकी हैं.
भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम पांडेय ने बताया कि जाम में फंसे स्कूल के छोटे बच्चे भूख व प्यास से परेशान थे. बसों की खिड़की से बाहर झांक रहे थे. इस मासूमों के आंखों को देख उनके दर्द को देख समझा जा सकता है.
चेनारी बाजार निवासी शिव शंकर गुप्ता ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजना व छुट्टी से वापस लाना टेढ़ी खीर है. प्रतिदिन जाम में फंसे होने के कारण स्कूली छात्रों का तीन से चार घंटा बेकार चला जाता है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आये दिन जाम की समस्या गंभीर बात है. इस समस्या का समाधान के लिए निर्देश दिया गया है. जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन