सेवानिवृत्त चौकीदारों के आश्रितों को करें बहाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2015 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

20 को प्रदर्शन करने का िनर्णय सासाराम (सदर) : राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत की जिला इकाई की एक बैठक समाहरणालय परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव नइम खां व संचालन सुमंत यादव ने किया. इसमें राज्य सचिव डॉ संत सिंह ने कहा कि 25 वर्षों के बाद भी दफादार-चौकीदार को एसीपी का लाभ नहीं मिल […]
विज्ञापन
20 को प्रदर्शन करने का िनर्णय
सासाराम (सदर) : राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत की जिला इकाई की एक बैठक समाहरणालय परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव नइम खां व संचालन सुमंत यादव ने किया. इसमें राज्य सचिव डॉ संत सिंह ने कहा कि 25 वर्षों के बाद भी दफादार-चौकीदार को एसीपी का लाभ नहीं मिल पाया है.
जिलाधिकारी आते हैं, आश्वासन देते हैं, लेकिन काम नहीं हो पाता है. उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक सेवानिवृत के आश्रितों को बहाल करने किये जाये. उन्होंने कहा कि दफादार-चौकीदार पर पुलिस जुल्म बढ़ गया है.
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आश्रितों की बहाली, एसीपी का लाभ व सेवानिवृत्त दफदार-चौकीदारों के आश्रितों की बहाली पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो 20 जनवरी को जिलाधिकारी के सामने प्रदर्शन किया जायेगा. इस मौके पर महेंद्र पासवान, रामाशंकर यादव, उमाशंकर यादव, दिनेश पासवान, जगनारायण सिंह, गुड्डू कुमार, रामेश्वर प्रसाद, गौरी यादव, राम भरत पासवान व रामगुन सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










