नहर में मिला ट्रैक्टर चालक का शव

Published at :11 Dec 2015 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
नहर में मिला ट्रैक्टर चालक का शव

इंद्रपुरी (रोहतास) : नावाडीह नहर में तड़के सुबह शव मिलने पर क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सरपंच रेखा देवी की सूचना पर इंद्रपुरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को थाना ले गयी. वहां मृतक की पहचान प्रविंद्र कुमार 29 वर्ष, पिता राजेश्वर महतो, निवासी बाबूगंज, तिलौथू के रूप में हुई. प्रविंद्र कुमार […]

विज्ञापन

इंद्रपुरी (रोहतास) : नावाडीह नहर में तड़के सुबह शव मिलने पर क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सरपंच रेखा देवी की सूचना पर इंद्रपुरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को थाना ले गयी. वहां मृतक की पहचान प्रविंद्र कुमार 29 वर्ष, पिता राजेश्वर महतो, निवासी बाबूगंज, तिलौथू के रूप में हुई.

प्रविंद्र कुमार बीरा सराय के पैक्स अध्यक्ष महेंद्र यादव का ट्रैक्टर चलाता था. राजेश्वर महतो ने अपनी प्राथमिकी में बताया है कि उनका बेटा चार आदमी के साथ ट्रैक्टर लेकर गया था व देर रात तक घर नहीं लौटने पर आसपास खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला. सुबह लोगों से सुन कर इंद्रपुरी थाना आया, तो वह मरा पड़ा था.
थाने में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. श्री कुमार ने कहा कि बालू के चालान को ले कर भी विवाद हुआ था. इसलिए प्राथमिकी पर गंभीरता पूर्वक पुलिस जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन