धान खरीद को लेकर हुई चर्चा

Published at :11 Dec 2015 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
धान खरीद को लेकर हुई चर्चा

अकबरपुर (रोहतास) : प्रखंड मुख्यालय में धान खरीद को लेकर एक बैठक की गयी. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष व कोऑपरेटिव के मैनेजर के साथ एक बैठक कर धान खरीद में जो कमियां हैं, उसे पूरा कर जल्द धान लेने की प्रक्रिया शुरू […]

विज्ञापन

अकबरपुर (रोहतास) : प्रखंड मुख्यालय में धान खरीद को लेकर एक बैठक की गयी. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष व कोऑपरेटिव के मैनेजर के साथ एक बैठक कर धान खरीद में जो कमियां हैं, उसे पूरा कर जल्द धान लेने की प्रक्रिया शुरू की जाये.

वहीं, पैक्स अध्यक्षा ने बताया कि हमलोगों को बटखरा, मशीन तथा क्रेडिट कार्ड जब तक नहीं मिलेगा, तब तक काम कैसे शुरू होगा. बैठक में श्री कुमार ने जल्द डाटा बेस तैयार करने की हिदायत दी. इस मौके पर सीओ सुगली सेठ, कोऑपरेटिव मैनेजर, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, पैक्स अध्यक्ष मिथलेश कुमार, भोला कुमार व सुरेश यादव आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन