डीडीसी रोज करेंगे विकास योजनाओं की समीक्षा

Published at :11 Dec 2015 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
डीडीसी रोज करेंगे विकास योजनाओं की समीक्षा

सासाराम (ग्रामीण) : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपविकास आयुक्त हाशिम खां जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को हर रोज टास्क देंगे. राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की भी समीक्षा प्रतिदिन की जायेगी. इस आशय की जानकारी डीडीसी हाशिम खां ने देते हुए बताया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व सीओ को मुख्यालय […]

विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपविकास आयुक्त हाशिम खां जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को हर रोज टास्क देंगे. राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की भी समीक्षा प्रतिदिन की जायेगी. इस आशय की जानकारी डीडीसी हाशिम खां ने देते हुए बताया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व सीओ को मुख्यालय में ही रहने का आदेश दिया गया है.

किसी भी कीमत पर सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन इन अधिकारियों से बातचीत होगी तथा उनके द्वारा की गयी कार्य विवरणी भी दूसरे दिन ली जायेगी. विकास के मामले में इनके द्वारा कौन सी कार्रवाई की गयी. इसकी जानकारी हर रोज प्राप्त की जायेगी. चूंकि विकास कार्य की रफ्तार में गिरावट न हो इस लिहाज से उन्हें नियमित टास्क भी दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन