विस चुनाव के प्रत्याशियों ने जमा किया खर्च का ब्योरा

सासाराम(रोहतास) : बिहार विधानसभा चुनाव में जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने लेखा जोखा जमा कराने को ले शुक्रवार को शिविर लगा कर लिया गया. प्रत्याशियों के खर्च विवरणी जमा कराने के लिये जिला समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन व जनता दरबार भवन में शिविर लगाया गया. जहां चुनाव आयोग के व्यय पर्यवेक्षक […]
सासाराम(रोहतास) : बिहार विधानसभा चुनाव में जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने लेखा जोखा जमा कराने को ले शुक्रवार को शिविर लगा कर लिया गया. प्रत्याशियों के खर्च विवरणी जमा कराने के लिये जिला समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन व जनता दरबार भवन में शिविर लगाया गया.
जहां चुनाव आयोग के व्यय पर्यवेक्षक अरुण रिचार्ड अप्पू जोसेफ व हितेंद्र निनान्वे की उपस्थिति में प्रत्याशियों से अंतिम लेखा-जोखा लिया गया. डीआरडीए भवन में नोखा, डेहरी, काराकाट विधानसभा के प्रत्याशियों ने शिविर में उपस्थित होकर चुनाव में खर्च किये गये राशि का अंतिम विवरण जमा किया. वहीं, जनता दरबार भवन में चेनारी सासाराम करगहर दिनारा विधान सभा प्रत्याशियों का अंतिम लेखा जोखा लिया गया. व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि चेनारी विधानसभा में 12 प्रत्याशियों में 10 प्रत्याशियों ने अपना लेखा जोखा जमा किया वहीं सासाराम में 14 प्रत्याशियों 12, करगहर में 18 प्रत्याशियों में 14 दिनारा में 17 प्रत्याशियों में 11 हैं. वहीं, डेहरी विधानसभा में 15 प्रत्याशियों में 14, काराकाट में 12 प्रत्याशियों में केवल पांच प्रत्याशियों ने ही अपना अंतिम खर्च का लेखा-जोखा जमा किये.
लेखा-जोखा नहीं जमा करनेवाले होंगे अयोग्य: व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी महंत स्वरूप ने बताया कि जो प्रत्याशी अपना खर्च का ब्योरा नहीं जमा करते है. उन को तीन साल के लिये चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा. हो सकता है अगली बार वे चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










